भगवान को मनाओ मत अपनाओ!!
-रजत डेकाटे द्वारा
आजका जमाना होगया है इतना विचित्र!
सिर्फ नाम लेकर ही खुदको कर लेते है पवित्र!
पर न जाने क्यों अपनाते नहीं उनका चरित्र!!
सिर्फ पूजा करने में ही है व्यस्त!
और बने है श्री राम के भक्त!!
भक्ति का अर्थ नहीं सिर्फ पूजा!
अर्थ है इसका भी एक दूजा!!
गलत दिशाओं में कम करो मन का विचरण!
और अपनाओ श्री राम के गुण और आचरण!!
हम नाम पर लड़े है!
सिर्फ पूजा करने में अड़े है!
बस आचरण ग्रहण करने में ही नहीं पड़े है!!
वे करते थे सबका आदर!
हम कर रहे सबका निरादर!
वे थे मर्यादित, हम लगे है चीज़ो को बनाने में विवादित!!
जरा सोचो तोह ऐसे!!
क्या गुण और आचरण में आप और हम है उन् जैसे??
सिर्फ पूजा करके भगवान को मत मनाओ!!
उनके आचरण भी अपनाओ!!!
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
ll जय श्री राम ll
True 💯
ReplyDeleteBest
ReplyDeleteYes
ReplyDeletePad ke achha laga rajat bhai
ReplyDeleteThat's Amazing bro 🤩 sahi kaha bhgwan ko mat manao unke aachran ko bhi apnao
ReplyDelete